फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कबाड़ से जुगाड़ कला प्रदर्शनी का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के व्यावसायिक अध्ययन और कौशल विकास विभाग की ओर से स्वच्छता ही सेवा एवं एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संयुक्त तत्वावधान में प्रदर्शनी एवं अपशिष्ट प्रबंधन कार्यशाला कबाड़ से जुगाड़ एवं कबाड़ से कला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि किसी विकसित राष्ट्र की पहचान इस बात से भी होती है कि उस देश के नागरिक अपशिष्ट प्रबंधन किस प्रकार करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य आमंत्रित अतिथि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के तकनीकी विशेषज्ञ इंजीनियर शैलेंद्र सिंह ने अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कबाड़ से बनी कलात्मक वस्तुओं और उपयोगी मॉडलों की प्रदर्शनी लगाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें