महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के भौतिकी एवं खगोल भौतिकी विभाग की ओर से सिंक्रोट्रॉन आधारित अभिलक्षणन तकनीकों और सुपरकैपेसिटर विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए गए। इनमें दक्षिण कोरिया की पोहांग एक्सीलरेटर प्रयोगशाला के पूर्व निदेशक प्रो. ह्यून-जून शिन और यूपीईएस, देहरादून के एसोसिएट प्रो. डॉ. आदित्य शर्मा ने विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को संबोधित किया। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विशेषज्ञों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय में अनुसंधान सुविधाओं के विकास और अत्याधुनिक केंद्रीय उपकरण केंद्र की स्थापना के प्रयासों की जानकारी दी। विभागाध्यक्ष प्रो. अंकुश विज ने वक्ताओं का परिचय कराया। प्रो. ह्यून-जून शिन ने सिंक्रोट्रॉन उपकरणों और एक्स-रे आधारित अभिलक्षणन तकनीकों की कार्यप्रणाली समझाई।