फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सिंचाई विभाग कार्यालय के प्रांगण में जूनियर इंजीनियर का धरना जारी

Wed, 03 Dec 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
02jjrp11- झज्जर। सिंचाई विभाग के प्रांगण में मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए कनिष्ठ अ​भियंता। 
विज्ञापन
झज्जर। सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में जूनियर इंजीनियर का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन अनिश्चितकालीन हड़ताल के नौवें दिन मंगलवार को सर्वकर्मचारी संघ के ब्लाक प्रधान रमेश जाखड़, ब्लाक सेक्रेटरी जनरल राजबीर राहड़ व जिलाकोष अध्यक्ष विष्णुदत्त जागड़ा कनिष्ठ अभियंताओं की जायज मांगों को अपना समर्थन देने पहुंचे।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने अपने साथी जेई को चार्जशीट किए जाने का कड़ा विरोध जताते हुए विभागीय अधिकारियों पर तानाशाही का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने कहा कि वह अगस्त में भी इसी मुद्दे पर धरना दे चुके हैं जिसके बाद अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
कर्मचारियों ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर अपना रोष पहले ही जता दिया था। मंगलवार को भी धरनास्थल पर नारेबाजी हुई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे पूरे शहर की सीवरेज, बिजली और पानी व्यवस्था ठप कर सकते हैं। धरने पर बैठे जूनियर इंजीनियरों ने स्पष्ट कहा कि जब तक चार्जशीट वापस नहीं ली जाती और मामले का निष्पक्ष समाधान नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग झज्जर के ब्रांच सेक्रेटरी जेई बहादुर सिंह ने कहा कि जब तक सभी अवैध चार्जशीट वापस नहीं ली जाती, रोका गया वेतन जारी नहीं किया जाता तथा निष्पक्ष उच्च-स्तरीय जांच सुनिश्चित नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी और जनहित सेवाओं में व्यवधान की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें