फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एचटेट परिणाम में कथित घोटाले की सीबीआई जांच की मांग, जजपा ने सौंपा मांगपत्र

विज्ञापन
फोटो 21उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते जेजेपी युवा इकाई के पदाधिकारी। स्वयं - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
नारनौल। जजपा की जिला युवा इकाई ने जिला प्रधान सचिन चौधरी के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर युवा जिला प्रधान सचिन चौधरी ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के परिणाम में बदलाव कर 1284 अभ्यर्थियों को पास किया जाना गंभीर संदेह के घेरे में है।
विज्ञापन

यह पूरा मामला एक बड़े घोटाले की ओर इशारा करता है जिसकी निष्पक्ष जांच सीबीआई से करवाई जानी चाहिए। जिला प्रवक्ता विजय छिलरों ने बताया कि दो दिन पूर्व सिरसा में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने तथ्यों के साथ एचटेट घोटाले को उजागर करते हुए सरकार की शिक्षा एवं रोजगार व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए थे।
उन्होंने हरियाणा पुलिस कांस्टेबल की नई भर्ती में युवाओं को आयु सीमा में कम से कम तीन वर्ष की छूट देने की मांग भी की थी। उन्होंने कहा कि सीईटी परीक्षा में देरी के कारण बड़ी संख्या में युवा आयु सीमा से बाहर हो चुके हैं, ऐसे में सरकार को उन्हें अवसर देना चाहिए।
विज्ञापन


इस मौके पर शेरू मेहरमपुर, बजरंग गुर्जर, सुनील जेवली, दीपक यादव, प्रमोद, मनोज, नगर पार्षद संदीप भाखर, विजयपाल अधिवक्ता, प्रमोद ताखर व बेदू राता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें