फोटो 57: निर्माण कार्य का शुभारंभ करते जिला पार्षद संजय दलाल।
बहादुरगढ़। जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं जिला पार्षद संजय दलाल ने डाबोदा खुर्द में मंदिर के साथ लगे मैदान को पक्का करवाने के लिए नारियल तोड़कर के शुभारंभ किया। दलाल ने बताया कि ग्राउंड लगभग 10 लाख रुपये की ग्रांट से ब्लॉक टाइल से पक्का करवाया।
पिछले तीन साल से वार्ड के सभी गांव में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं। संजय दलाल ने कहा कि आने वाले समय में इसी तरह कार्य करवाए जाएंगे। वहीं गांव में पहुंचनेे पर संजय दलाल का फूल माला व पगड़ी बांधकर सम्मान किया गया।
इस मौके पर गांव के सरपंच मनजीत, सचिन, मुनशीराम, बलबीर, सुखवीर, जीते, राजकंवार, जयपाल नम्बरदार, ढिल्लू प्रधान, सुमेर, संतराम, दलीप, रामनिवास, नेशा, रामफूल, गंगा, मांगे सहित ग्रामीण मौजूद थे।