फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल महोत्सव में जेजेपी व बीजेपी नेताओं काले झंडे दिखाने के लिए पहुंचे किसान

विज्ञापन
गुरुकुल के पास धरने पर बैठे किसान। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। गुरुकुल महाविद्यालय का वार्षिक महोत्सव शनिवार को शुरू हो गया है। फिलहाल तक कोई भी मंत्री, जेजेपी व बीजेपी का नेता गुरुकुल महाविद्यालय में नहीं पहुंचा। मंत्रियों व नेताओं के कार्यक्रम रद्द हो गए हैं। सर्व खाप पंचायत की तरफ से मंत्रियों, जेजेपी व बीजेपी नेताओं को काले झंडे दिखाने के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत किसान गुरुकुल को जाने वाली सड़क पर टेंट लगाकर बैठ गए हैं।
विज्ञापन

गुरुकुल महाविद्यालय प्रबंधन को सिलानी में पांच दिन पूर्व हुई पंचायत की तरफ से पहले ही कार्यक्रम को रद्द करने के लिए आग्रह किया गया था। लेकिन गुरुकुल महाविद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम को रद्द नहीं किया। जेजेपी व बीजेपी के नेताओं का विरोध जताने के लिए सिलानी गांव में पहले ही पंचायत का आयोजन किया गया था और यह एलान किया गया था कि कोई भी जेजेपी या बीजेपी का नेता या मंत्री गुरुकुल महोत्सव में आएगा तो उसे काले झंडे दिखाए जाएंगे। इस कार्यक्रम में किसान निर्धारित समय पर ट्रैक्टर ट्राली लेकर गुरुकुल को जाने वाली सड़क पर पहुंच गए। पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। गुरुकुल महाविद्यालय के गेट पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
इन नेताओं की गुरुकुल में आने की थी उम्मीद
गुरुकुल प्रबंधन ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, बिजली मंत्री रणजीत चौटाला, कृषि मंत्री जेपी दलाल, सीकर के सांसद स्वामी सुमेधानंद, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़, सामाजिक न्याय राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव व रोहतक के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा को आमंत्रित किया था। लेकिन शनिवार को कोई भी नेता यहां पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

हमने पहले ही गुरुकुल आचार्य को सूचित कर दिया था। सिलानी गांव में हुई पंचायत के बाद प्रतिनिधि गुरुकुल गए थे और उन्होंने कहा था कि कार्यक्रम को रद्द कर दिया जाए और यहां पर आने वाले जेजेपी व बीजेपी के नेताओं का विरोध किया जाएगा। लेकिन आचार्य ने अपना फैसला नहीं बदला। जिसके विरोध में शनिवार यहां पर टेंट लगाकर धरना शुरू किया है। जो भी नेता यहां पर आएगा, चाहे वह बीजेपी का हो या जेजेपी का, उसका विरोध किया जाएगा और काले झंडे दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन

- किसान नेता, जितेंद्र उर्फ बबला।

गुरुकुल के गेट पर तैनात पुलिस। संवाद- फोटो : Jhjhar

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें