फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाणा स्टेट वाटर पोलो गेम्स में जींद की लड़कियों ने मारी बाजी

Mon, 01 Sep 2025 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 68 : राज्य वाटरपोलो मैच के दौरान खिलाड़ियों से परिचय लेते एचओए के अध्यक्ष मीनू बेनिवाल और अ
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर की एचएल सिटी में स्थित चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी में आयोजित हरियाणा स्टेट वॉटर पोलो चैंपियनशिप में जींद की लड़कियों की टीम ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। टीम ने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर प्रतियोगिता का पहला स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता में करनाल की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर चैंपियंस एक्वेटिक अकादमी में तीन दिवसीय खेल उत्सव का आयोजन किया गया था। हरियाणा स्टेट वॉटर पोलो प्रतियोगिता में महिलाओं की पांच टीमें और पुरुषों की 8 टीमें मैदान में उतरी थी।
इस प्रतियोगिता के रोचक मुकाबले में जींद जिले की गर्ल्स टीम ने सिरसा की शाह सतनाम टीम को 9-2 से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया है। वहीं इस प्रतियोगिता में करनाल जिले की लड़कियों की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

करनाल की लड़कियों की टीम ने हिसार की टीम को 6-4 के अंतर से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष व हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के महासचिव अनिल खत्री की देखरेख में तीन दिवसीय खेल उत्सव का आयोजन चैंपियंस एक्वेटिक अकेडमी में किया गया था।
प्रतियोगिता के पहले दिन स्विमिंग के मुकाबले करवाए गए। वहीं दो दिवसीय हरियाणा स्टेट वॉटर पोलो चैंपियनशिप का भी आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के सैकड़ों खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अनिल खत्री ने बताया कि मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के अवसर पर पूरा देश खेलों को उत्सव के तौर पर मना रहा है। हरियाणा में भी हरियाणा स्विमिंग फेडरेशन की ओर से हरियाणा स्टेट स्विमिंग गेम्स और हरियाणा स्टेट वॉटर पोलो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में आए खिलाड़ियों के खाने-पीने और रहने की व्यवस्था भी हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से की गई। खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करने के लिए हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन हरियाणा ओलंपिक संघ और प्रदेश सरकार बेहतर प्रयास कर रही है।
प्रतियोगिता के दौरान हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मीनू बेनीवाल ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। मीनू बेनीवाल कहती हैं कि प्रदेश में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय सुविधा देने के लिए सरकार और हरियाणा ओलंपिक संघ एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर वॉर वेटर्न महेंद्र खत्री, ओलंपियन तैराक शिवानी कटारिया, हरियाणा तैराकी संघ के सदस्य सुरेश जून, देशी ढाणी के निदेशक सुनील खत्री, बलवान कादयान, एनआरआई अनिल, तैराकी कोच साई जाधव, पदमपाल, कृष्णमुरारी और विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें