बहादुरगढ़। संघर्षशील जनकल्याण सेवा समिति की ओर से रविवार को बहादुरगढ़ क्षेत्र में डेंगू रोधी अभियान चलाया गया। समिति द्वारा हर साल बारिश के मौसम में यह अभियान चलाया जाता है।
इस साल भी बारिश का मौसम आते ही समिति के द्वारा डेंगू रोधी अभियान शुरू कर दिया गया है। अभियान एमसीडी में मलेरिया विभाग में कार्यरत सुरेंद्र डाबला के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। टीम के द्वारा अभी तक पुराना लघु सचिवालय, देवी लाल पार्क, सांखोल गांव, पुराना बस स्टैंड व अन्य क्षेत्रों में दवाई का छिड़काव किया जा चुका है। सुरेंद्र ने बताया कि बारिश का पानी भरने से डेंगू का लार्वा पनपने की जहां भी संभावना नजर आती है। वहीं टीम के सदस्य जाकर एंटी लार्वा दवाई का छिड़काव कर देते है। समिति प्रधान संजय और कर्मबीर बताते है कि बारिश के इस मौसम में घरों में प्रयोग होने वाले कूलर को सप्ताह में एक बार सुखाकर ही दोबारा भरना चाहिए।