बहादुरगढ़। सोनीपत में हुई ताइक्वांडों प्रतियोगिता में शहर के अशोक इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ी भावेश ने रजत पदक जीता। पदक जीतकर लौटे भावेश का स्वागत किया गया। स्कूल स्टाफ ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भावेश सातवीं कक्षा का छात्र है और पिछले कई वर्षों से ताईक्वांडों में भाग्य आजमा रहा है। स्कूल निदेशिका विजय लक्ष्मी ने बताया कि भावेश ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रर्दशन करते हुए यह पदक हासिल किया। उनके कोच और शिक्षकों ने उसे इस सफर में निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया। स्कूल चेयरमैन डा. अशोक शर्मा व प्रधानाचार्या ने भावेश की इस उपलब्धि पर बधाई दी और कहा, यह सभी के लिए गर्व का क्षण है। विद्यार्थी ने न केवल अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है। संवाद