चीन के हांगझोऊ में हो रहे एशियन गेम्स में भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल एकल के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे। मंगलवार शाम उनकी जीत के साथ ही परिवार में खुशी का माहौल है। सुमित के पिता सुरेश नागल ने बेटे की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। हाल ही में सुमित नागल ने लखनऊ में हुए डेविस कप में भी जीत हासिल की थी। उनके परिवार को भी पूरी उम्मीद है कि सुमित एशिया खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर आएंगे। सुमित नागल झज्जर के जैतपुर गांव के रहने वाले हैं।