फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर बरसे काले मेघा, शहर में पानी ही पानी

Sun, 17 Jul 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
बारिश - फोटो : bureau
विज्ञापन
शहर में शनिवार को जमकर बरसात हुई। सुबह शुरू हुई बरसात रुक-रुक कर शाम तक जारी रही। दिनभर में 60 एमएम से अधिक हुई बरसात से मौसम में तो ठंडक घुल गई, मगर हर तरफ पानी ही पानी दिखाई दिया। मुख्य मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ तो कई कालोनियों में लोगों के घरों में पानी घुस गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में किसानों के चेहरे खुशी से खिल गए। सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर बरसात शुरू हो गई। शुरुआती एक-डेढ़ घंटे तो जमकर बरसात हुई। इसके बाद दोपहर तक हलकी बरसात व बूंदाबांदी जारी रही। दिनभर में 60 एमएम से अधिक बरसात दर्ज की गई। सुबह 8 बजे तक करीब सवा घंटे में 40 एमएम बरसात हुई। इसके बाद दोपहर तीन बजे तक 20 एमएम बरसात हुई थी। शाम चार बजे तक भी हल्की फुहार जारी थी। आसमान में घने बादल छाए रहे थे, देर शाम तक और बरसात होने की संभावना बनी हुई थी। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दिनों में और बरसात होने की संभावना है।
विज्ञापन


किसानों के चेहरे खिले
क्षेत्र में अच्छी बरसात होने से किसानों के  चेहरे खिल गए। किसान सुरेश, मनोज, रामकिशन व महेंद्र आदि ने कहा कि बरसात से उनकी चिंता दूर हो गई है। अब वह धान की फ सल की तैयारी शुरू करेंगे। पशुचारे की भी कमी नहीं रहेगी। पशुओं के दूध में जो कमी आ गई थी वह अब तापमान कम होने से दूर हो जाएगी।  उधर, उपमंडल कृषि अधिकारी डा. सुनील कौशिक ने कहा कि यह बरसात किसानों के लिए सोना है। इस मौसम में होने वाली बरसात हरेक फसल के लिए लाभकारी होती है। किसान फसल की तैयारी कर लें।

मौसम में घुली ठंडक
दिनभर बरसात के बाद मौसम में ठंडक घुल गई। तापमान काफी कम हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर बरसात होने के कारण लोग कम ही बाजारों में दिखे। घरों और कार्यालयों में कूलर और ए.सी बंद रहे।
विज्ञापन

 
राहत के साथ आफत
बरसात से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं लोगों को भारी परेशानी का भी सामना करना पड़ा। शहर के  झज्जर रोड, मेन हाइवे, नजफगढ़ रोड सहित कई मार्गों पर जलभराव हो गया, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। कालोनियों में पानी भरने से लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने में भी दिक्कत हुई। बस स्टैंड में तालाब की भांति पानी भर गया, यहां यात्रियों को बाहर से ही बसें पकडनी पड़ी। सब्जी मंडी में तो नारकीय हालात बन गए। जलभराव के कारण स्कूली बच्चों और नौकरी पर जाने वालों को अधिक दिक्कतें हुई।
विज्ञापन


यहां-यहां भरा पानी
बस स्टैंड, कोर्ट परिसर
रेलवे स्टेशन के आसपास
सब्जी मंडी, लड़कियों के सरकारी स्कूल के पास
झज्जर रोड, मेन बाजार
नजफगढ़ रोड, हाइवे पर कई जगह
गौगोरा शहीदी पार्क, देवीलाल पार्क
भगत सिंह पार्क, शहर की कई कालोनियों में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें