फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी रघुवीर नहीं रहे

Sat, 12 Nov 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
सेनानी - फोटो : bureau
विज्ञापन
गांव छारा के वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी रघुवीर सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी अंत्येष्टि शनिवार को गांव में ही होगी। वह 90 वर्ष के थे। रघुवीर सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में रहकर नेताजी के मार्गदर्शन में आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। पिछले साल राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के हाथों वरिष्ठ नागरिक व स्वतंत्रता सेनानी के नाते उन्हें सम्मानित भी किया गया। उनके दोहते हरियाणा स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के झज्जर जिला अध्यक्ष रवि कादयान ने बताया कि उनके नाना रघुवीर सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें