फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकांश एटीएम में नहीं मिले रुपये, बैरंग लौटे लोग

Sat, 12 Nov 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
atm
विज्ञापन
500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों पर प्रतिबंध लगने के बाद बंद हुए एटीएम बूथ शुक्रवार को खुलने थे, लेकिन शहर में अधिकांश एटीएम बूथों के शटर बंद रहे। जो एटीएम खुले थे, उनमें रुपये नहीं निकल पाए। शहरी हिस्से में सिर्फ तीन-चार एटीएम में ही कैश उपलब्ध था, यहां रुपये निकलवाने के लिए काफी मारामारी रही। अधिकांश एटीएम बंद रहने के कारण रुपये निकलवाने को लेकर लोगों को बेहद परेशानी हुई।
विज्ञापन

एटीएम बूथों के हालात
सुबह साढ़े 10 बजे झज्जर रोड स्थित पीएनबी और एचडीएफसी के एटीएम बूथ बंद थे। झज्जर मोड़ के नजदीक देना बैंक का एटीएम 10 बजकर 40 मिनट तक बंद रहा। पुराने कमेटी चौक पर स्थित पीएनबी, एचडीएफसी, एक्सिस आदि बैंकों के बूथ बंद रहे तो साढ़े 11 बजे के बाद फेडरल बैंक का एटीएम खुल सका। दोपहर तक भी अधिकांश एटीएम बंद पड़े थे। रेलवे रोड पर एसबीआई का एटीएम सवा 2 बजे, सेंट्रल बैंक का एटीएम 2: 20, आईडीबीआई का एटीएम 2 बजकर 23 मिनट, एचडीएफसी का एटीएम 2 बजकर 25 मिनट तक बंद रहा। हां, नाहरा-नाहरी रोड पर 2:30 बजे यूनियन बैंक का एटीएम जरूर खुला था। मशीन भी चल रही थी, लेकिन कैश नहीं था। इससे 2 मिनट की दूरी पर स्थित एचडीएफसी का एटीएम बूथ खुला था, यहां एक सुरक्षाकर्मी मौजूद था, लेकिन मशीन खराब थी। रोहतक-दिल्ली रोड पर साथ बने ओरियंटल बैंक और आईसीआईसीआई के एटीएम बूथ पर दोपहर 2 बजकर 40 मिनट तक सेवाएं सुचारु नहीं हो पाई थीं। पौने तीन बजे इसी मार्ग पर स्थित स्टेट बैंक और बीकानेर एंड जयपुर का एटीएम खुला जरूर था, लेकिन यह भी कैश नहीं निकाल पा रहा था। इसके अलावा शहर के कई अन्य बूथ भी बंद रहे।
इन बूथों पर रही मारामारी
शहर में बहुत कम एटीएम बूथों में ही लोगों को पैसे निकालने की सुविधा मिल सकी। रोहतक-दिल्ली रोड पर स्थित केनरा बैंक के एटीएम में कैश निकल रहा था। यहां पैसे निकालने के लिए सड़क तक लोगों की लाइन लगी हुई थी। इसी तरह कुछ ही दूरी पर स्थित विजया बैंक बैंक में भी दोपहर करीब ढाई बजे एटीएम बूथ में कैश निकालने की सेवाएं शुरू हो सके। इस एटीएम में रुपये तो बीती शाम ही डाल दिए गए थे, लेकिन तकनीकी खराबी होने के चलते दोपहर तक सेवाएं सुचारु नहीं हो पाई थीं। ढाई बजे मशीन शुरू होते ही यहां लोगों की भारी भीड़ लग गई। सेक्टर-6 में स्थित एचडीएफसी, कमेटी चौक स्थित फेडरल बैंक के एटीएम में रुपये निकल रहे थे।
विज्ञापन

परेशान रहे लोग
अधिकांश एटीएम से रुपये न निकलने के कारण लोगों को बेहद परेशानी हुई। यूनियन बैंक के एटीएम में पैसे निकलवाने आए नरेंद्र यादव ने कहा कि वह पिछले एक घंटे से छह एटीएम बूथों में जा चुका है, कोई बंद मिलता है तो किसी में पैसे नहीं निकले। अब सातवीं बार इस एटीएम में आया तो यहां भी पैसे नहीं निकले। विजया बैंक के एटीएम के बाहर रुपये निकलवाकर लौटे नागेंद्र ने कहा कि सात-आठ एटीएम के चक्कर काटने के बाद वह यहां आया। यहां दस मिनट लाइन में लगने के बाद रुपये निकले तो चैन मिला। आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम के बाहर खड़े रोहित ने कहा कि शुक्रवार सुबह से एटीएम खुलने थे, लेकिन बहादुरगढ़ में यह व्यवस्था पूरी तरह से सुचारु नहीं हो पाई। दो-चार एटीएम पर ही रुपये निकल रहे हैं, मगर वहां बेहद लंबी लाइन है, जिससे बेहद परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें