फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाटों का अल्टीमेटम खत्म, उपद्रव किया तो लगेगा रासुका

Thu, 17 Mar 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
अारक्षण - फोटो : buraeau
विज्ञापन
जाटों के राज्य सरकार को दिए अल्टीमेटम का समय वीरवार को समाप्त हो गया। वहीं प्रशासन ने आंदोलन की आशंका के चलते शहर में आरएएफ की कई बटालियनों और सशस्त्र पुलिस के पांच हजार जवानों तैनात किया है। अधिकारियों के अनुसार जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 5 हजार से अधिक जवानों को यहां बुलाया गया है।
विज्ञापन


शहर के नाकों पर भी पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है। शहर व जिले में आने वालों पर प्रशासन की कड़ी निगाह है। हालांकि पिछले महीने जिन स्थानों पर हिंसा भड़की थी, फिलहाल देर रात तक वहां सुरक्षा के कोई विशेष प्रबंध नहीं दिखे। आरएएफ जहां पुलिस लाइन में है, वहीं नाके स्थानीय पुलिस के हवाले हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से इलाके में शांति और सद्भावना बनाए रखने की अपील की है। साथ ही हिदायत दी है कि इस दौरान यदि कोई व्यक्ति उपद्रव करता है तो उस पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिसमें गिरफ्तार व्यक्ति को छह महीने से पहले जमानत तक नहीं मिलती।

वहीं एसपी जशनदीप ने कहा कि अबकी बार किसी भी हालत में सड़कों को जाम नही करने दिया जाएगा। पूरे मामले की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। यदि कोई व्यक्ति अथवा समूह किसी तरह की जोर जबरदस्ती करने या सरकारी अथवा निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ रासुका के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डीसी ने बुलाई आपात बैठक
जाटों का 72 घंटे का अल्टीमेटम वीरवार को समाप्त हो गया। ऐसे में जाट आंदोलन के फिर से शुरू होने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालात कंट्रोल में रहे इसको लेकर बुधवार को प्रशासन एवं पुलिस की ओर से व्यापक तैयारी की गई। डीसी ने अधिकारियों की आपात बैठक भी बुलाई। बैठक में डीसी अनीता यादव ने बताया कि अवांछित गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कार्रवाई होगी।

उन्होंने बैठक में किसी भी प्रकार के आंदोलन से निपटने के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की। अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश भी दिए। डीसी ने कहा कि  बीते दिनों आंदोलन की आड़ में हुए उपद्रव की घटना को देखते हुए जिला प्रशासन ऐसी गतिविधियों की पुनरावृत्ति किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे। शांति व्यवस्था व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए अवांछित गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम सरीखी कड़ी धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

मामला बिगड़ते देख तुरंत एक्शन लें
डीसी ने कहा कि अफवाह फैलाना, भड़काऊ भाषण, सोशल मीडिया के माध्यम से दुष्प्रचार करना आदि गतिविधियां गंभीर है। सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट ऐसे मामले संज्ञान में आते ही कार्रवाई करने के लिए अधिकृत हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी मजिस्ट्रेट अपने विवेक के अनुसार फैसला लें।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात कहने या प्रदर्शन करने का हक सभी को है, लेकिन कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के किसी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में केंद्रीय बलों सहित पुलिसकर्मियों की संख्या पर्याप्त है। जिले के किसी भी अधिकारी को कहीं भी मामला बिगड़ने की सूचना मिले तो शीघ्र ही एक्शन लिया जाएगा। 

किसी भी हालत में रोड जाम नहीं होने देंगे
एसपी जशनदीप सिंह ने बुधवार को सभी थानों व चौकी प्रभारियों व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कहा गया कि  झज्जर जिला में आरक्षण व अन्य मांगो को लेकर किसी भी सूरत में जिला में किसी भी रोड़ को अवरुद्ध नही होने दिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति अथवा समूह किसी तरह की जोर जबरदस्ती करने या सरकारी अथवा निजी संपति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ रासुका में कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला में होने वाली हर गतिविधि की सुरक्षा के मद्देनजर पूरे घटनाक्रम की वीडियो ग्राफी कराई जाएगी।

मीटिंग में जिला की वर्तमान कानून एवं व्यवस्था सहित वर्तमान हालात का जायजा लिया गया। एसपी ने कहा कि जिस भी थाना अथवा चौकी के इलाका में कोई गड़बड़ी हुई तो सम्बंधित चौकी व थाना प्रभारी की जिम्मेदारी होगी। आरक्षण आंदोलन की घटनाओं के दोषियों को सबूत के साथ गिरफ्तार किया जाये।  उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी पुलिस कर्मचारी की किसी भी स्तर की लापरवाही बिलकुल बर्दास्त नही की जायेगी। पुलिस बल आवश्यक साजो सामान व हथियारों सहित पूरी चौकसी के साथ तैनात रहेगा। सभी थाना व चौकी प्रभारी अपने अपने इलाका में कड़ी निगरानी एवं चौकसी सहित प्रत्येक गांव के मौजिज व्यक्तियों से संपर्क रखेगें।

बोले एसपी-
एसपी जशनदीप सिंह ने कहा कि बीते दिनों हुए उपद्रव के आरोपियों की पुलिस की ओर से धड़पकड़ भी जारी है और उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। जिले में पुलिस विभाग की ओर से पर्याप्त पुलिस बल तैनात है और नाके लगाकर सुरक्षा बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस फोर्स के साथ रैपिड एक्शन फोर्स भी सुरक्षा की दृष्टि से तैनात की गई है ताकि किसी भी रूप से जिले में अशांति न फैल पाए। उन्होंने बताया कि पुलिस के पास अश्रुगैस, रबर बुलेट आदि सभी पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। पुलिस बल किसी भी गंभीर स्थिति से निपटने के लिए सक्षम है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें