फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएलएन नहर टूटने से करीब 350 एकड़ फसल हुई जलमग्न

Sun, 03 Apr 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
पानी - फोटो : Bureau
विज्ञापन
इसे हम विभागीय लापरवाही कहें या फिर इत्तफाक कुछ भी हो, लेकिन इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ेगा। बता दें कि शनिवार को मातनहेल के पास से गुजरने वाली जेएनएल नहर के टूटने के कारण करीब 350 एकड़ फसल जलमगभन हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले ही विभाग द्वारा नहर की सफाई करवाई गई थी और करीब चार दिनों पहले ही पानी छोड़ा गया था। किसानों का मानना है कि सफाई की वजह से ही पुलिया नंबर 294 के पास नहर की पटरियों में कुछ दरारें आ गई थी। जिसके कारण धीरे-धीरे नहर में कटाव शुरू हो गया और पानी के दबाव के कारण पटरी टूट गई।

किसानों ने कहा कि नहर टूटने का वाकया करीब तीन और चार बजे के बीच का हो सकता है। नहर में पानी का दबाव इतना ज्यादा था कि कुछ ही क्षणों में मातनहेल की करीब 350 एकड़ फसल जलमग्न हो गई।  सूचना मिलते ही नहर को मेन हैड से बंद कर दिया गया। विभागीय अधिकारियों का कहना था कि पीछे से पानी के बिल्कुल बंद होने के बाद ही इसे ठीक कर पाना संभव है। पानी की चपेट में आई फसल मालिक किसानों ने कहा कि कभी तो मौसम की मार और कभी इस प्रकार की आपदा आने के कारण खेती से अब हमारा घर चलाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें