फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता ब्राह्मण सभा उपप्रधान की हत्या, टहनियों से छिपाया था शव

Mon, 29 May 2017 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
माौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ब्राह्मण सभा के उपप्रधान ब्रह्मानंद शनिवार को लापता हो गए थे। रविवार को सिलाना गांव के नजदीक हाईवे किनारे उनका शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पर सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। वहीं, जानकारी मिलने पर एएसपी शशांक कुमार सावन, डीएसपी राजीव मौके पर पहुंचे जिन्होंने पोस्टमार्टम के लिए शव को सामान्य अस्पताल में भिजवाया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन


रविवार को सिलाना गांव के खेतों में चल रहे मकान निर्माण का मजदूर जब पेशाब के लिए गया तो उसने एक अज्ञात शव पेड़ों की टहनियों से ढका हुआ देखा। इसकी सूचना उसने प्लॉट मालिक को दी। प्लॉट मालिक ने सिलाना गांव के सरपंच को जानकारी दी तो सरपंच ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया तो शिनाख्त सिलाना गांव के ब्रह्मानंद के तौर पर हुई, जोकि शनिवार से लापता था। मृतक के सिर व शरीर पर चोट के निशान थे। जानकारी मिलने पर एएसपी शशांक कुमार सावन ने मौके पर एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने मौके से रक्त के नमूने लिए। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार शव को देखकर ऐसा लग था कि ब्रह्मानंद की हत्या कहीं और करके शव को यहां छिपाया गया था, क्योंकि मृतक के शरीर पर काफी चोट के निशान होने के बावजूद घटनास्थल पर ज्यादा खून नहीं था।

रोहतक के लिए बताकर गए थे ब्रह्मानंद
मृतक ब्रह्मानंद के बेटे विष्णु ने बताया कि उसके पिता रोहतक जाने की बात कहते हुए घर से शनिवार की सुबह निकले थे। जब शाम को वो घर नहीं आए तो उन्होंने उनको फोन किया लेकिन फोन पर रिंग नहीं गई। इसके चलते उनको चिंता हुई तो रविवार को भी रोहतक के परशुराम जयंती कार्यक्रम में माइक से ब्राह्मण सभा के उपप्रधान को लेकर उद्घोषणा करर्वाई। लेकिन शाम को पुलिस से सूचना मिली कि उसके पिता का शव मिला है।
विज्ञापन


दो दिन में केस ट्रेस नहीं हुआ तो आंदोलन करेगा समाज : जगदीश
ब्राह्मण सभा के प्रधान जगदीश शर्मा ने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर दो दिन में हत्या के मामले को पुलिस ने ट्रेस नहीं किया तो समाज सड़क पर आंदोलन करेगा। शर्मा ने बताया कि ब्रह्मानंद पिछले 20 साल से सभा से जुड़े हुए थे और दिल्ली डेयरी निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। वहीं, मार्केट कमेटी के चेयरमैन मनीष नंबरदार ने बताया कि ब्रह्मानंद सभा के क्रियाकलापों में बड़ी मेहनत के साथ काम करते थे।

लापता उपप्रधान का रविवार को सिलाना गांव के पास शव मिला है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही मामले को ट्रेस करने के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन

-शशांक कुुमार सावन, एएसपी, झज्जर।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें