फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अभी भी गीता भुक्कल शिक्षा मंत्री

Tue, 15 Mar 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
गीता भुक्कल - फोटो : bureau
विज्ञापन
प्रदेश में सरकार बदली है साथ में मंत्री भी नए हैं, लेकिन शिक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर रामबिलाश शर्मा की जगह गीता भुक्कल को प्रदेश की शिक्षा बताया जा रहा है। प्रदेश में जिस विभाग पर बच्चों के नव निर्माण का जिम्मा है, वह अपनी वेबसाइट पर गलत जानकारी परोस रहा है।
विज्ञापन


बात डिपार्टमेंट ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन हरियाणा (डीएसई) की हो रही है। इसकी वेबसाइट पर अभी भी प्रदेश की शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल को दिखाया जा रहा है। विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बन चुकी है और पिछले डेढ़ साल से रामबिलास शर्मा प्रदेश के शिक्षा मंत्री हैं, लेकिन शिक्षा विभाग की वेबसाइट अभी भी पूर्व मंत्री गीता भुक्कल को ही विभाग का मंत्री बता रही है।

साथ ही वेबसाइट पर उनका संदेश भी दिखाई दे रहा है। वेबसाइट पर गीता भुक्कल का फोटो व संदेश मिनिस्टर्स डेस्क पर लगा है। असल में विभाग की ओर से पिछले काफी समय से इस वेबसाइट को अपडेट नहीं किया गया है। इस पर अगस्त, 2011 तक की ही जानकारी है। विभाग की साइट http://dsehry.in/dsecdac/home.aspx पर जाते हैं तो गीता भुक्कल का फोटो व संदेश दिखाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें