फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: किक बॉक्सिंग में झज्जर को मिला तीसरा स्थान

विज्ञापन
फोटो 97: विजेता खिलाड़ी एसोसिएशन के अध्यक्ष और कोच के साथ। स्रोत कोच
विज्ञापन
बहादुरगढ़। फरीदाबाद में 25वीं ऑल हरियाणा राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में झज्जर की टीम को तीसरा स्थान हासिल किया। फरीदाबाद की टीम पहले और गुरुग्राम की टीम उपविजेता बनी। झज्जर जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में कई पदक जीते।
विज्ञापन

सब जूनियर वर्ग में दृष्टि सैनी ने 25 किलो में कांस्य पदक, वीर गुलिया ने 35 किलो और देवांश कौशिक ने प्वाइंट फाइट में गोल्ड मेडल जीता। आदित्य कुमार ने 40 किलो में 1 स्वर्ण और 1 रजत पदक हासिल किया। केनव गुलिया ने 47 किलो तथा वंश राज ने 50 किलो लाइट कॉन्टैक्ट वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किए।
हनिश डागर ने 52 किलो वर्ग में स्वर्ण और कांस्य पदक अपने नाम किए। जूनियर वर्ग में राधिका ने 60 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। पुरुष वर्ग में निखिल कुमार ने 48 किलो, अरमान गुलिया ने 55 किलो में 2 स्वर्ण पदक, दक्ष कुमार गुलिया ने प्वाइंट फाइट 55 किलो में स्वर्ण पदक हासिल किया। कार्तिक गुलिया ने 50 किलो रिंग फाइट, नितिन कुमार ने 66 किलो रिंग फाइट और रौनक कुमार ने 70 किलो हेवीवेट रिंग फाइट में स्वर्ण पदक जीते। महिला सीनियर वर्ग में मधु कुमारी ने 60 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। हरियाणा किक बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, कोच जसवंत, हवा सिंह मलिक, नरेंद्र सैनी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें