YouTube बनाने की तैयारी में Facebook
- फोटो : SOCIAL MEDIA
ग्राम पंचायत दूबलधन ने नई पहल की है। पंचायत सोशल मीडिया से जुड़कर अब ग्रामीणों की समस्याओं को सुनेगी और उनके निवारण आसानी से करेगी। इतना ही नहीं पंचायत गांव के विकास के लिए ग्रामीणों के सुझाव व तरीके भी आसानी से प्राप्त कर सकेगी। गांव के सरपंच सोमबीर सिंह व सरपंच महाबीर मास्टर ने बताया कि ग्राम पंचायत अब हाईटेक हो गई है। अब गांव के युवा और इंटरनेट से जुडे़ छात्र अपनी शिकायतों व सुझाव ग्राम पंचायत दूबलधन के फेसबुक पोर्टल पर इन बाक्स में अपना संदेश अपलोड कर सकते हैं। वहीं पंचायत द्वारा उन शिकायत पत्र व समस्याओं को प्रशासन के संबंधित विभाग को ऑनलाइन भेजा जा सकेगा। फेसबुक पर ग्राम पंचायत दूबलधन को अपनी आईडी पर शामिल करने के लिए फेसबुक पोर्टल के सर्च ऑप्शन में जाकर ग्राम पंचायत दूबलधन लिखकर लॉग इन करना होगा और फ्रेन्ड रिक्वेस्ट भेजनी होगी। रिक्वेस्ट कन्फर्म होने के बाद इन बाक्स में आसानी से अपने सुझाव व शिकायत अपलोड कर सकेंगे। वहीं ग्रामीणों को अपनी शिकायत व समस्या को लिखित रूप में संबंधित सरपंच को देना होगा। उन शिकायत पत्रों की कॉपी प्रशासन के पास मेल कर दी जाएगी और आसानी से समस्याओं का समाधान हो सकेगा।