फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: सीआईटीयू के नेतृत्व में कर्मचारियों का प्रदर्शन, सीएम के नाम सौंपा मांग पत्र; बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

Mon, 31 Aug 2026 01:37 PM IST
मयूर शर्मा झज्जर: सीआईटीयू के नेतृत्व में कर्मचारियों का प्रदर्शन, सीएम के नाम सौंपा मांग पत्र; बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

सार

कर्मचारी संगठनों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और लघु सचिवालय पहुंचकर सीएम के नाम एक मांग पत्र सौंपा। कर्मचारियों की मांग है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द उनकी मांगें नहीं मानी तो वो बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांग पत्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन की रणनीति तय कर ली है। सोमवार को सीआईटीयू के नेतृत्व में विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कर्मचारी संगठनों ने रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और लघु सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र सौंपा।

विज्ञापन


कर्मचारियों की मांग है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द उनकी मांगें नहीं मानी तो वो बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। आशा वर्कर जिला प्रधान किरण ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगें जायज है और सरकार को इसे मानना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो सफाई कर्मचारी प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे और इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें