09jjrp01- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरऊ से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद बच्चे व शिक्षक। स्रोत
झज्जर। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव विशाल ने बताया कि नशा मुक्ति झज्जर अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों व आमजन को नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिला के विभिन्न स्थानों, गांवों व स्कूलों में नशा मुक्ति हरियाणा मिशन के अंतर्गत जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाना है। उन्होंने बताया कि इस कड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर की तरफ से मंगलवार को जगन्नाथ लॉ यूनिवर्सिटी कबलाना में भाषण प्रतियोगिता, डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ला विभाग की प्रमुख डॉ. आरती ने सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने नशा मुक्त अभियान के तहत रैली भी निकाली।