-फोटो 62 : चैंपियंस एक्वेटिक अकेडमी का स्विमिंग पूल, यही होगी जिला और राज्य प्रतियोगिता। स्रोत
बहादुरगढ। हरियाणा तैराकी संघ ने 42वीं सब जूनियर, 52वीं जूनियर और 60वीं सीनियर स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए सभी जिला संघों को 15 जून तक जिला तैराकी प्रतियोगिता पूरी करवाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
झज्जर जिला तैराकी प्रतियोगिता 1 जून को बहादुरगढ एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक अकादमी के स्विमिंग पूल पर होगी। एचएसए ने इसके लिए जिला यूनिटों को पत्र भेज दिया है। पत्र में ये भी निर्देशित किया है कि जिन तैराकों का रजिस्ट्रेशन हरियाणा तैराकी संघ के पास है वहीं तैराक प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें 2025-26 के लिए निर्धारित पंजीकरण दिखाना होगा।
हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने बताया कि सब जूनियर ग्रुप में इस बार ग्रुप 6 को भी जोड़ा जा रहा है। ग्रुप 6 में 6 साल और उससे कम उम्र के तैराक भाग ले सकते हैं। सब जूनियर को ग्रुप 3 ,ग्रुप 4 ,ग्रुप 5 और ग्रुप 6 में विभाजित किया गया है।
वहीं जूनियर श्रेणी को ग्रुप 1 और ग्रुप 2 में विभाजित किया गया है। ग्रुप 1 में 15 से 17 साल और ग्रुप 2 में 13 से 14 साल के तैराक भाग ले सकेंगे। 12 साल और उससे कम उम्र वाले तैराक सब जूनियर के अलग-अलग ग्रुप में भाग ले सकते हैं।
खत्री ने बताया कि सभी जिला तैराकी प्रतियोगिताओं में एचएसए की तरफ से ऑब्जर्वर भी भेजे जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तैराकों को जिला एसोसिएशन की तरफ से अपनी एचएसए आईडी समय रहते रिन्यू करवाने की हिदायत भी दी गई है। उन्होंने बताया कि एक तैराक 5 इवेंट्स में भाग ले सकता है। जिला प्रतियोगिताओं से चयनित तैराक राज्य प्रतियोगिता में भाग ले पाएंगे।
-फोटो 62 : चैंपियंस एक्वेटिक अकादमी का स्विमिंग पूल, यही होगी जिला और राज्य प्रतियोगिता। स्रोत : संघ