17 एमडीयू में रंग-तरंग के दौरान टैगोर सभागार में छात्रा नृत्य करते हुए। संवाद
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के टैगोर परिसर में सोमवार को रंग महोत्सव मनाया गया। इसमें रंग व्यंजन में पहले तीन स्थानों पर झज्जर जिले का दबदबा रहा। रंग-व्यंजन का संयोजन आईएचटीएम निदेशक प्रो. संदीप मलिक ने किया।
इसमें स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज इन एजुकेशन, झज्जर की टीम ने प्रथम, राजकीय महाविद्यालय, दुबलधन की टीम ने दूसरा और वैश्य कन्या शिक्षण महाविद्यालय, बहादुरगढ़ की टीम ने तीसरा स्थान पाया।
आयोजन में हरियाणवी परिधानों में सजे स्टॉलों पर चाइनीज व्यंजन, बाजरे की रोटी, सरसों का साग, सिलबट्टे की चटनी, सुहाली, गुलगुले, छाछ और खीर जैसे पारंपरिक व्यंजनों का लोगों ने लुत्फ लिया। सबसे ज्यादा आकर्षण ओडिशा के पारंपरिक व्यजंनों का स्टॉल रहा।
एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि प्रत्येक समाज, प्रदेश और राष्ट्र की अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान होती है। इसे बचाए रखना हमारी जिम्मेदारी है।
17 एमडीयू में रंग-तरंग के दौरान टैगोर सभागार में छात्रा नृत्य करते हुए। संवाद
17 एमडीयू में रंग-तरंग के दौरान टैगोर सभागार में छात्रा नृत्य करते हुए। संवाद