शहर में डेंगू के तीन पॉजिटिव केस सामने आने के बाद भी फॉगिंग कार्य अभी तक सिरे नहीं चढ़ पाया है। अबकी बार स्वास्थ्य विभाग की ओर से फॉगिंग नहीं होगा, बल्कि नगर परिषद की यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। फॉगिंग के लिए नप की ओर से तैयारियां तो पूरी कर ली गई है, लेकिन दो मशीनों में से एक मशीन खराब पड़ी है। ऐसे में शहर के सभी 31 वार्डों व औद्योगिक क्षेत्रों में फॉगिंग का काम एक ही मशीन के सहारे टिका है। जिससे एरिया कवर करने में कुछ अड़चन भी सामने आ रही है।
पिछले साल की तुलना में अबकी बार डेंगू का लार्वा ज्यादा सक्रिय मिल रहा है। अगस्त माह में अबकी बार एक बच्चे सहित तीन व्यक्ति डेंगू एनएस-वन एंटीजन पाजिटिव मिल चुके हैं, लेकिन मच्छरों की ब्रीडिंग को रोकने के लिए अभी तक फॉगिंग पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया है। हालांकि नप के सेनेटरी डिपार्टमेंट के अधिकारियों की मानें तो फॉगिंग को लेकर पूरी तैयारी की जा चुकी है। इस काम में यूज होने वाली दवाईयां व अन्य सामान भी उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध हो चुका है लेकिन इसको आपरेट के लिए अभी कर्मचारी नहीं मिले हैं। लेकिन फिर भी सफाई कर्मियों की मदद से जहां-जहां डेंगू पाजिटिव व सस्पेक्टिड केस सामने आ रहे हैं वहां प्राथमिकता आधार पर फॉगिंग का काम किया जाएगा। उसके बाद शहर की अन्य कॉलोनियों व स्थानों पर किया जाएगा।
मशीन की खली कमी
नप अधिकारियों की मानें तो उनके पास फोगिंग के लिए भले ही दो मशीनें हो लेकिन एक मशीन काम नहीं कर रही। वह खराब पड़ी है। ऐसे में शहर के आबादी व दूसरे अन्य हिस्सों में फोगिंग का कार्य केवल एक मशीन के सहारे ही होगा। दूसरी मशीन कब तक ठीक होती है इसको लेकर वे कुछ भी स्पष्ट नहीं है। जब तक ठीक करवाने के लिए अप्रवूल नहीं मिलती तब तक एक ही मशीन के सहारे फोङ्क्षगग की निर्धारित स्थानों पर फोङ्क्षगग का कार्य होगा।
मांगे चार कर्मचारी
शहर में बढ़ते मच्छरों की रोकथाम के लिए फोङ्क्षगग की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। लाइनपार के विकास नगर व शंकर गार्डन में तीन डेंगू पाजिटिव केस सामने आ चुके हैं लेकिन उसके बाद भी फोङ्क्षगग कार्य में ढिलाई ही बरती जा रही है। ऐसे में नप की ओर से अधिकारियों के समक्ष फोगिंग कार्य के लिए दो आपरेटरों व दो सहायक उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि प्रापर तरीके से फोगिंग हो सके। फिलहाल उनकी सेवाएं न मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की देखरेख में सफाई कर्मियों की मदद से फोगिंग करने का बीड़ा उठाया है।
फॉगिंग में नहीं होगी देरी
फॉगिंग कार्य के लिए किसी तरह की कोई ढिलाई नहीं है। दो में से एक मशीन खराब पड़ी है लेकिन एक मशीन के सहारे पहले जहां डेंगू पाजिटिव सस्पेक्टेड केस निकल रहे हैं वहां प्राथमिकता आधार पर फॉगिंग कार्य शुरू कर दिया है। सोमवार को शंकर गार्डन की कई गलियों में फॉगिंग करवाई गई है ताकि मच्छरों की ब्रीडिंग को रोका जा सके।
सोमदत्त त्यागी, सीएसआई, नगर परिषद, बहादुरगढ़।