फोटो-62: बहादुरगढ़ के बीएसएम स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में आस्ट्रेलिया से आए अतिथिगण। स्रोत स
बहादुरगढ़। हरियाणा बाक्सिंग संघ की ओर से शहर के बीएसएम स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दूसरे दिन रविवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए जिनमें झज्जर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपना दबदबा कायम रखा।
मुकाबलों के दौरान कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। अब सोमवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे जिनको लेकर खिलाड़ियों में उत्साह है।
प्रतियोगिता में झज्जर जिले के बॉक्सरों का दबदबा देखने को मिला। झज्जर के सोमदेव ने अपने मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं बहादुरगढ़ के प्रिंस ने भी शानदार खेल दिखाते हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतकर अंतिम चार में जगह बनाई।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आए खेल प्रेमियों और विशिष्ट अतिथियों की भी उपस्थिति रही। ऑस्ट्रेलिया से प्रदीप सिहाग, भाजपा नेता बंटी दलाल, पार्षद बलराम दलाल और एसीपी दिनेश जैसे गणमान्य व्यक्ति भी प्रतियोगिता में शामिल हुए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।