फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने किसानों के साथ मनाया तीज उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
ढांसा बॉर्डर किसान आंदोलन स्थल पर तीज उत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। सभा की अध्यक्षता महिलाओं ने की और झूले झूलकर त्योहार का लुत्फ उठाया। महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ गीतों पर जमकर ठुमके लगाए।
विज्ञापन

आंदोलन में महिलाओं की भीड़ बढ़-चढ़कर पहुंची। कार्यक्रम शुरू होने से पहले यज्ञ किया गया। महिलाओं ने यज्ञ में आहुति देकर विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। बुधवार की सुबह ही महिलाओं का काफिला ढांसा बार्डर पर पहुंचा। किसानों ने एक दिन के लिए सभा की कमान भी महिलाओं को सौंप दी, ताकि तीज पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा सके। महिलाओं ने एक दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दी और केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग दोहराई।
महिलाओं का नेतृत्व कर रही ममता काद्यान ने कहा कि केंद्र सरकार के लिए शर्मनाक बात है कि महिलाओं को तीज जैसा पारंपरिक त्योहार सड़क पर बैठकर मनाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। महिला दिवस के साथ-साथ हर त्योहार किसानों के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने किसानों को आश्वास्त किया कि किसान आंदोलन में किसी भी सूरत में किसानों की कमी महसूस नहीं होने देंगी और हर त्योहार के साथ-साथ संकट की घड़ी में साथ नजर आएंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सरोज, रेणु काद्यान, दमयंती, शीला, बिमला, बाला, ममता, दीपा, सुमन और पूजा सहित काफी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की। गुलिया खाप के प्रधान विनोद बादली ने सभी महिलाओं का स्वागत किया और तीज महोत्सव की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर किसान यूनियन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र डागर, रामचंद्र, जयप्रकाश, हिम्मल पहलवान, बेदन ठेकेदार और सतपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें