फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरयूबी में डूबे युवक का दूसरे दिन भी नहीं चल सका पता, तलाश जारी

विज्ञापन
पानी निकालने की कोशिश करते बचाव कर्मी। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
रेलवे अंडर पास (आरयूबी) में भरे पानी में डूबे साइकिल सवार युवक की तलाश में दूसरे दिन मंगलवार को भी बचाव दल द्वारा अभियान चलाया गया। बचाव दल ने अंडरपास में भरे 12 फुट पानी को ट्रैक्टर के पंप सेट से निकाला लेकिन शाम 5: 30 बजे तक भी यह नहीं पता चल सका कि कोई व्यक्ति डूबा भी है या नहीं।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस, फायर ब्रिगेड के अलावा स्थानीय प्रशासन के बचाव दल ने मंगलवार को अंडर ब्रिज में भरे पानी को निकालने व इसमें डूबे व्यक्ति को तलाश जारी रखी। फायर ब्रिगेड के दस्ते ने नाव, कांटे के जरिये दोबारा से तलाशी अभियान चलाया। लेकिन जिस हिस्से में रेलवे लाइन निकल रही है उसके नीचे से अंडरपास में से निकलना मुश्किल हो रहा है। अंडरपास से दिनभर पानी निकालने का कार्य जारी रहा। लेकिन मंगलवार शाम को आई तेज बारिश ने बचाव कार्यों पर पानी फेर दिया। अंडर पास में पानी को निकालने के लिए दो पंप सेट लगाए गए।
राजकीय रेलवे थाना प्रबंधक होशियार सिंह, उप निरीक्षक मंजीत डबास, जिला दमकल अधिकारी नितेश भारद्वाज समेत अन्य अधिकारियों का कहना है कि रेलवे अंडर पास में व्यक्ति के डूबने की सूचना पर बचाव अभियान निरंतर जारी है। प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें कोई डूबा है या नहीं, यह तो बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें