फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी में बारिश के पानी की निकासी न होने से दुकानदार व ग्राहक हो रहे परेशान

विज्ञापन
निकासी न होने के कारण सड़ने लगा सब्जी मंडी में भरा बारिश का पानी। संवाद - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
सब्जी मंडी में गत शनिवार को आई बारिश का पानी सोमवार शाम को भी भरा रहा। सब्जी विक्रेता व क्रेता सभी को परेशानी उठानी पड़ी। सब्जी मंडी परिसर में भरा पानी सड़ने से अब दुर्गंध उठ रही है। दुकानदारों की सब्जियां खराब होने लगी हैं। व्यापारियों ने प्रशासन से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता मोनू, महेंद्र व चिंटू ने कहा कि मंडी में हलकी बारिश दौरान ही जलभराव हो जाता है। निकासी की व्यवस्था शून्य है। टीन शेड में उनकी फड़ों के आगे तक पानी भर जाता है। उन्हें गंदे पानी के बीच बैठने के लिए मजबूर होना पड़ता है। सब्जियां खराब हो जाती हैं। गंदे पानी के बीच से ग्राहक नहीं आतेे।
इससे पूरा रोजगार प्रभावित हो रहा है। सब्जी के थोक विक्रेता रजनेश ने कहा कि यहां व्यापार करना मुश्किल हो गया है। सब्जियां खराब हो रही हैं। मंडी में व्यापारियों, दुकानदारों व अन्य सब्जी विक्रेताओं के अलावा ग्राहकों के लिए भी कोई सुविधा नहीं है। गंदे पानी में मक्खी-मच्छर पनपते हैं। पानी के बीच से वाहन निकलते हैं तो दूर-दूर तक गंदा पानी फैल जाता है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी में भरा बरसाती पानी अब कीचड़ में तब्दील हो चुका है। मंडी में सब्जी कम कीचड़ ज्यादा नजर आती है। मंडी के अनेक व्यापारियों ने कुछ दिनों पहले भी प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर यहां पानी निकासी के उचित प्रबंध किए जाने की मांग की थी, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। बूंदाबांदी में ही यहां तालाब नजर आता है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से ऐसी व्यवस्था करने की मांग की है कि तेज बारिश में भी जलभराव न होने पाए और बारिश के साथ-साथ पानी निकलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें