फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर जांच करते जीआरपी कर्मी। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
आजादी की वर्षगांठ को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी से सटा क्षेत्र होने की वजह से पुलिस ने विभिन्न जगहों पर विशेष नाकाबंदी की है। बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी सुरक्षा कर्मियों की पैनी नजर है। रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस की ओर से पूरी निगरानी रखी जा रही है। यात्रियों के सामान की तलाशी लेने के अलावा संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस थानों को कड़े निर्देश दिए हुए हैं।
विज्ञापन

उधर, बॉर्डर के साथ लगते दिल्ली क्षेत्र में दिल्ली पुलिस की ओर से भी पूरी निगरानी रखी जा रही है। कोई अप्रिय घटना न हो इसको लेकर वाहनों की जांच पड़ताल भी की जा रही है। मेट्रो स्टेशनों पर भी पूरी जांच करने के बाद ही यात्रियों की आवाजाही हो रही है। मेट्रो स्टेशन व उसके बाहर अर्धसैनिक बल भी तैनात किए हुए हैं।
एसपी ने कहा कि जिले में ड्रोन, ग्लाइडर व पतंग आदि उड़ाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई गई है। यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करके ड्रोन उड़ाता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली से लगती जिले की सीमाओं पर 10 विशेष इंटर स्टेट नाके लगाकर प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें