फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। घर से ड्यूटी जाने के लिए निकली महिला की रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर राजकीय रेलवे पुलिस थाने से जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा किया।
विज्ञापन

बताया गया है कि बिहार के जिला मुंगेर के गांव मणि की रहने वाली प्रतिमा अपने पति के साथ छोटूराम नगर में किराए के मकान में रहती थी। वह दो बच्चों की मां थी और उसके बच्चे गांव में ही रहते हैं। पति-पत्नी दोनों बहादुरगढ़ में फैक्टरी में कार्य करते थे। शुक्रवार की सुबह वह छोटूराम नगर स्थित अपने कमरे से ड्यूटी पर जाने के लिए निकली थी। जब रेलवे लाइन पार करने लगी तो वह दिल्ली की तरफ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
जांच अधिकारी उप निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर महिला का शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के पति के बयान पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें