फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर ने भाभी पर ईंट और चाकू से किया हमला, रोहतक पीजीआई में उपचाराधीन

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले एक गांव में देवर ने मंगलवार की शाम को अपनी भाभी को सिर पर ईंट व पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। महिला को घायलावस्था में डीघल सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। पुलिस ने इस संबंध में महिला के देवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 18 जुलाई को शादी की सालगिरह पर पड़ोस के एक युवक ने उसके व्हाट्सएप नंबर पर बधाई का संदेश भेजा था। पड़ोसी द्वारा भेजे गए संदेश को उसके देवर ने देख लिया और तैश में आकर उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया। पति व ससुर बचाव करने लगे तो देवर ने चाकू लेकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की, उनके बचाव के लिए उसने हाथ आगे कर दिया। इस दौरान चाकू उसके हाथ और पेट में लग गया। परिजनों ने उसे घायलावस्था में डीघल सीएचसी में भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया।
महिला के सिर में ईंट व पेट में चाकू मारने की शिकायत मिली थी। महिला की शिकायत पर उसके देवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील कुमार, पुलिस थाना, प्रभारी, बेरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें