फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा व्यक्ति विशेष की नहीं, आम कार्यकर्ताओं की पार्टी : ओपी धनखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता अपनी मेहनत की बदौलत पार्टी के शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी सभी की है।
विज्ञापन

यह बातें ओमप्रकाश धनखड़ ने शनिवार को बादली विधान सभा क्षेत्र के बादली, सुबाना और कुलाना मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी एक बात कहते हैं कि मेहनती कार्यकर्ता के आगे कोमा तो लगा सकता है, लेकिन भाजपा में फुल स्टॉप कोई नहीं लगा सकता। दूसरी पार्टियों में सीधा फुल स्टॉप लग जाता है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज व राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी होगी।
धनखड़ ने कहा कि मोदी सरकार ने किसान हितों को प्राथमिकता देते हुए कम से कम फसल लागत मूल्य का डेढ़ गुणा मुनाफा देने का फार्मूला लागू किया। जो दल आज आंदोलन करवा रहे हैं, वे कहां थे 70 साल में एमएसपी का कानून क्यों नहीं बनाया। फसलों का सबसे ज्यादा एमएसपी हरियाणा सरकार दे रही है। किसान संगठनों को पंजाब और राजस्थान सरकारों से पूछना चाहिए वे हरियाणा के बराबर भाव क्यों नहीं देतेे। ईमानदारी से तो किसान आंदोलन पंजाब और राजस्थान में होना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ता सरकार की किसान हितैषी नीतियों के बारे में किसानों को अवगत करवाएं।
विज्ञापन

विकास कार्यों को दी जाएगी गति
धनखड़ ने कहा कि उन्हें बादली क्षेत्र से लगाव रहा है। बादली को एक कस्बे से तहसील, उपमंडल और अब नगर पालिका बनवाई है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के चलते विकास रुक गया, लेकिन अब दोबारा से शिक्षा, चिकित्सा और खेलों के क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जाएगी। उन्होंने नशे का धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी पुलिस को दिए हैं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं।
मंडल कार्यकारिणी बैठकों में जिला अध्यक्ष विक्रम कादियान, जिला प्रभारी महेश चौहान, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, आनंद नीटू, अरविंद गुलिया, डीपी कौशिक, जिला उपाध्यक्ष मीनू लोहचब, सीमा गोयला कलां, देबी पेलपा और रवीना बुपनियां भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें