गांजा से भरे कट्टे के साथ काली शर्ट में बीच में खड़ा आरोपी। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। पुलिस ने करीब 3 लाख रुपये कीमत के 11 किलो 502 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिला झज्जर के गांव बाबरा निवासी पुष्पेंद्र के रूप में हुई है।
डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने प्रेसवार्ता में बताया कि सीआईए में तैनात एएसआई अक्षय अपनी टीम के साथ गश्त पर गढ़ी बोलनी फ्लाईओवर के पास थे। सूचना थी कि पुष्पेंद्र गांजा बेचता है। वह मोटर साइकिल पर जयपुर की तरफ से गांजा लेकर गढ़ी बोलनी फ्लाईओवर के नीचे से होते हुए झज्जर की तरफ जाने वाला है।
इस पर पुलिस ने नाकाबंदी करके आरोपी तस्कर पुष्पेंद्र को काबू किया। आरोपी की मोटरसाइकिल की टंकी पर रखे बैग के अंदर से गांजा बरामद हुआ। इसका वजन 11 किलो 502 ग्राम निकला, बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये है।