बहादुरगढ़। धनतेरस से पहले पुष्य नक्षत्र में खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस बार पुष्य नक्षत्र दो दिन 14 और 15 अक्तूबर को है। नक्षत्र 14 अक्तूबर को सुबह 11:54 बजे शुरू होगा और 15 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे खत्म होगा। इसको लेकर सराफा बाजार में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।
14 अक्तूबर
से शुरू होने वाले नक्षत्र से पहले शोरूमों को सजाया जा रहा है। कारोबारियों को अच्छे व्यापार की उम्मीद है। ग्राहकों में भी इस मुहूर्त को लेकर खासा उत्साह है। काफी संख्या में ग्राहक सोने के आभूषण की बुकिंग करा रहे हैं। -अनिल कुमार, सुमन ज्वैलर्स
सराफा
बाजार में रौनक दिख रही है। ग्राहकों में भी उत्साह है। पुष्य नक्षत्र में सोना-चांदी, डायमंड खरीदना शुभ होता है। सोने के भाव पिछले सालों की तुलना में अधिक जरूर है, लेकिन ग्राहकों में इसका असर नहीं है। जिन घरों में शादी है वह खासतौर से ज्वैलरी की बुकिंग कराने में लगे हैं। -जयभगवान, महालक्ष्मी ज्वैलर्स
धनतेरस की तरह पुष्य नक्षत्र को भी सोने की खरीदारी के लिए अच्छा माना जाता है। शोरूम में हर आभूषण को प्रदर्शित किया गया है जो ग्राहकों को काफी पसंद आ रहा है। हमारे यहां पर हल्की, मीडियम और हैवी हर प्रकार की डिमांड आ रही है। -जगदीश एलाबादी, जेके ज्वैलर्स
लाइट
वेट और रोज पहनने वाली ज्वेलरी की डिमांड अधिक आ रही है। डायमंड भी अपनी पसंद बनाए हुए है। इस बार धनतेरस पर भी आभूषण की अच्छी सेल होने की उम्मीद है। -सीटू, ज्वैलर्स
-फोटो 52 :
-फोटो 53 :
-फोटो 54 :
-फोटो 55 :
-फोटो 56 :
-फोटो 54 : जगदीश एलाबादी
-फोटो 54 : जगदीश एलाबादी
-फोटो 54 : जगदीश एलाबादी
-फोटो 54 : जगदीश एलाबादी