-फोटो 61 : कार्यक्रम में पहुंची सीपी डॉ. राजश्री सिंह का स्वागत करते स्वर्णकार संघ के पदाधिकारी
बहादुरगढ़। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह वीरवार को बहादुरगढ़ के हरि गार्डन में ज्वेलर्स संघ की ओर से आयोजित की गई बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करने पहुंची। यहां पहुंचने पर हरियाणा स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष पवन वर्मा समेत अन्य ने उनका स्वागत किया। बैठक में ज्वेलर्स का कार्य करने वाले दुकानदारों ने पुलिस कमिश्नर के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। जिन पर पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह ने उन्हें बताया कि अगर आपके पास कोई भी व्यक्ति कोई आभूषण बेचने के लिए आता है तो आप उससे उसकी आईडी जरूर लें और उसका फोटो और वीडियो फुटेज को अपने पास सुरक्षित रखें।
दुकान में बेहतर क्वालिटी का सीसीटीवी कैमरा लगवाएं, जिसकी स्टोरेज कम से कम 60 दिन की होनी चाहिए। जिसमें ऑडियो वीडियो दोनों स्पष्ट रूप से हो। इस दौरान पुलिस उपायुक्त मुख्यालय जसलीन कौर, पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा, पुलिस उपायुक्त क्राइम अमित दहिया आदि मौजूद रहे।