फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जतिन यादव ने जेईई मेन्स में हासिल किए 98.6 पर्सेंटाइल

Tue, 17 Feb 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
जतिन यादव
विज्ञापन
धारूहेड़ा। गांव खरखड़ा के होनहार छात्र जतिन यादव ने जेईई मेन्स में 98.6 पर्सेंटाइल हासिल की है। इससे गांव में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि के पीछे उनके दादा रिटायर्ड मास्टर भूप सिंह का मार्गदर्शन रहा। दादा ने जतिन को शिक्षा का महत्व समझाया और मेहनत के लिए प्रेरित किया। जतिन, देशराज यादव के पुत्र हैं। जतिन की सफलता में उनके माता-पिता के समर्पण, सहयोग और त्याग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जतिन ने बताया कि उनका लक्ष्य आगे चलकर देश के प्रतिष्ठित संस्थान से इंजीनियरिंग कर देश की सेवा करना है। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें