23jjrp05- जोंधी निवासी जतिन अपने पदक के साथ। स्रोत-परिजन
झज्जर।
स्पेशल ओलंपिक राष्ट्रीय साइकिलिंग चैंपियनशिप में जोंधी निवासी जतिन ने सिल्वर मेडल लेकर जूनियर वर्ग में नाम रोशन किया। चैंपियनशिप झारखंड के बोकारो में 16 से 20 दिसंबर तक हुई। गांव में पहुंचने पर सभी ग्राम वासियों ने फूल-मालाओं और नोटों की माला से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर गांव के सरपंच अनिल कुमार, लक्ष्मण सिंह, विनोद कुमार, अरविंद कुमार, नरेंद्र कुमार देवा, सुरेंद्र कुमार, हरवीर सिंह, धर्मेंद्र कुमार, सूबेदार, वेद कुमार मौजूद रहे।