फोटो : 22 ओपन वॉलीबॉल टूर्नामेंट में भाग लेते विजेता खिलाड़ी। स्रोत : ग्रामीण
रेवाड़ी। रामगढ़ भगवानपुर में एक ओपन वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले की 32 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के परिणामों में जैनाबाद की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि रामगढ़ की टीम द्वितीय स्थान पर रही। तेज सिंह ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य न केवल खेल और मनोरंजन को बढ़ावा देना था बल्कि आपसी भाईचारा और एकता को मजबूत करना था।