फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जय मां बनभौरी महिला मंडल ने कराया मंगल पाठ और संकीर्तन

विज्ञापन
05जेएनडी32 : मां बनभौरी मंगल पाठ और संकीर्तन करते हुए आचार्य सुरेंद्र शर्मा बाबा लदाना। संवाद।
विज्ञापन
नरवाना। बाबा गैबी साहब परिसर में बने नए हाॅल में जय मां बनभौरी महिला मंडल की ओर से रविवार को मां बनभौरी मंगल पाठ व संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम महंत अजय गिरी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

मंगल पाठ का वाचन आचार्य सुरेंद्र शर्मा बाबा लदाना वाले ने संगीतमयी शैली में किया। उन्होंने मधुर भजनों से कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए श्रद्वालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया।
आचार्य शर्मा ने मंगल पाठ की शुरुआत हे बनभौरी माता, मेरे मन में करो निवास और भरोसो भारी है, सत्कर्मों की वृद्धि कर दो, पाप का कर दो नाश जैसे पदों से की, जिन्हें सुनकर पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। पाठ के दौरान मां बनभौरी के भजनों का गुणगान किया गया और श्रद्धालु झूमते नजर आए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति का सहयोग रहा। महिलाओं और पुरुषों ने भाग लेकर मां बनभौरी से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सुशील शास्त्री, संजीव गर्ग, अनुराधा मित्तल व अनीता गोयल मौजूद रहे। महिला मंडल की इस पहल को क्षेत्र में धार्मिक जागरण और सामाजिक एकता की दिशा में सराहनीय कदम बताया गया।

05जेएनडी32 : मां बनभौरी मंगल पाठ और संकीर्तन करते हुए आचार्य सुरेंद्र शर्मा बाबा लदाना। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें