जाट आरक्षण को लेकर जाट आरक्षण संघर्ष समिति और खाप पंचायतों की एक संयुक्त बैठक चौधरी भगवान साह सुरहेती की अध्यक्षता में गांव खुड्डन में आयोजित हुई।
बैठक में अनेक गांवों के ग्रामीणों ने शिरकत की। बैठक में मौजूद सभी प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यदि केंद्र सरकार जाटों को जल्द आरक्षण नहीं देती है तो हरियाणा में पंचायत चुनाव तिथि की घोषणा के तुरंत बाद एक जाट महारैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एक कमेटी का गठन किया जाएगा।
आंदोलन की जगह और तिथि की घोषणा उसी दिन कर दी जाएगी। बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी को जाट प्रतिनिधिमंडल के सामने उनके द्वारा किए गए वादे को भी याद दिलाया गया।
जाटों ने फैसला लिया कि यदि समय रहते जाटों को आरक्षण नहीं दिया तो समाज के पास आंदोलन करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं रहेगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जाट आंदोलन शांतिपूर्वक होगा, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन जाटों के विरोध में बल का प्रयोग करता है तो जाट हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठेंगे। जाट अपना हक लेने के लिए किसी भी प्रकार की कुर्बानी देने के लिए तैयार रहेंगे।
आज भी छाती में गोली खाने को तैयार : हवा सिंह
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष कमांडेंट हवा सिंह सांगवान ने कहा कि इससे पहले हुए आंदोलन को समाज के बेटों ने अपने खून से सींचा था। उस शहादत को व्यर्थ नहीं होने देंगे।
उन्होंने कहा कि अपना हक पाने के लिए जाट समाज के लोग आज भी छाती में गोली खाने के लिए तैयार हैं।
बैठक में डॉ. ओमप्रकाश धनखड़, हेडमास्टर ताराचंद, समेर सिंह गहलोत, भूपसिंह, राजबीर मलिक, सूबेदार श्रीभगवान, जयसिंह अहलावत, जोरा सिंह सांगवान, अनिल रोज, कर्नल लखीराम, कर्नल शेरसिंह, कैप्टन जगबीर मलिक, हरिन्द्र सिंह हुड्डा, कैप्टन चांदराम फोगाट, कैप्टन रामकुंवार मलिक, जयसिंह मलिक, सुनीता दहिया, बबीता पूनिया, राजेश झामरी, जगदीश प्रकाश, नवरत्न खुड्डन प्रधान 17, नवीन, चंद्रभान, राजसिंह, वेदसिंह, रघुबीर सिंह, ओमपाल आर्य, श्याम सिंह ठाकरान खाप 360, चंदन सिंह, दयानंद आदि मौजूद रहे।
05जेेजेआरपी14 गांव खुड्डन में आरक्षण की मांग को लेकर संयुक्त बैठक करते जाट संघर्ष समिति के पदाधिकारी और खाप सदस्य
आदेश चौधरी