फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द फैसला नहीं आया तो पंचायत चुनाव के बाद आंदोलन

Mon, 15 Jun 2015 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण के लिए जाट समुदाय के लोग रविवार को छोटूराम धर्मशाला में फिर से इकट्ठा हुए। इसमें मुख्य तौर पर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष कमांडेंट हवा सिंह सांगवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता उमेद राठी ने की। जाट नेताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आरक्षण बहाली के लिए सुप्रीम कोर्ट में जो याचिकाएं डाली हुई हैं, उनके फैसले का इंतजार है। यदि जल्द ही फैसला नहीं आता तो पंचायती चुनाव के बाद आंदोलन शुरू किया जाएगा।

हवासिंह सांगवान ने कहा कि जाट समुदाय के लोगों ने काफी लंबे समय से आरक्षण के लिए लड़ाई लड़ी थी, लेकिन आरक्षण रद कर उनके हितों के साथ कुठाराघात हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि कोर्ट द्वारा आरक्षण रद करने को लेकर वह और अन्य जाट नेता पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी से भी मिले थे, तब प्रधानमंत्री ने इस मसले पर उचित आश्वासन दिया था। ऐसे में पीएम के निर्णय का भी उन्हें इंतजार है।

इस्माइला-14 की हुई बैठक
बहादुरगढ़ में आरक्षण को लेकर हुई बैठक से पहले इस्माइला-14 की बैठक हुई। इसमें सभी तपों के सरदार शामिल थे। बैठक में यशपाल मलिक की बयानबाजी पर निर्णय लिया गया कि वह यूपी में ही बागडोर संभालें।

कैप्टन मान सिंह दलाल ने कहा कि जब भी आरक्षण पर आंदोलन होगा, तब जनता को किसी तरह से परेशान नहीं होने दिया जाएगा। वे अपने हक के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे।

उन्होंने सभी से मिलकर आवाज उठाने को कहा। इस मौके पर भगवान सिंह राठी, आजाद सिंह खत्री, बलबीर छिल्लर, मास्टर हुकम सिंह, राजेश राठी, सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें