फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आईटीआई 308 सीटों पर होंगे दाखिले, आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 25 जून

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। गांव भापड़ौदा स्थित राजकीय आईटीआई में सत्र 2023-24 में 308 सीटों पर दाखिले होंगे। इसके लिए प्रक्रिया 8 जून से शुरू हो चुकी है। इसमें दाखिला लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा और दस्तावेज भी आवेदन फॉर्म के साथ अपलोड करने होंगे। राजकीय आईटीआई भापड़ौदा में 10 ट्रेड में दाखिले होंगे और विभाग द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित की गई है। आईटीआई के वर्ग अनुदेशक अनूप कुमार ने बताया की दाखिला के इच्छुक विद्यार्थी वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि वेबसाइट पर दाखिले की अनुसूची, दाखिला लेने कि प्रक्रिया का ब्योरा समेत संस्थान की सीटों की जानकारी भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इस बार संस्थान में 10 ट्रेड में 308 सीटों पर दाखिले होने है। आईटीआई में इंजीनियरिंग ट्रेड्स में लड़कियों के दाखिला लेने पर सरकार उन्हें 500 रुपये हर महीने प्रोत्साहन के रूप में देगी। उन्होंने बताया कि भापड़ौदा संस्थान में कोपा व्यवसाय की एक यूनिट की सीटे एससीवीटी मोड की है व बाकी व्यवसायों की सभी की सीटें एनसीवीटी मोड में है। उन्होंने बताया की आवेदनकर्ता फार्म के साथ निर्धारित सभी दस्तावेजों का ब्योरा जरूर भरें।
विज्ञापन

दाखिला लेने के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी
आईटीआई में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों के पास आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, फेमिली आईडी, हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र, ईमेल आईडी, दसवीं आधारित योग्यता प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट की कॉपी होना अनिवार्य है। आवेदनकर्ता को आवेदन करते समय 10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, आरक्षण प्रमाण पत्र, बैंक कॉपी, चरित्र प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर समेत ई-मेल आईडी अपलोड करनी होगी। इसके बाद सीट अलॉट होने के बाद अगली प्रक्रिया भी ऑनलाइन ही होगी। आवेदन करने के लिए कोई भी कैंडिडेट संस्थान में आकर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरवा सकता है जिसके लिए संस्थान में दो हेल्प डेस्क बना दिए हैं। दाखिले और व्यावसायों से संबंधित जानकारी के लिए कैंडिडेट संस्थान में आकर हेल्प डेस्क पर जानकारी ले सकता है।
स्ट्राइव योजना से लड़कियों को होगा लाभ
लड़कियों के लिए आईटीआई में दाखिला लेने के लिए ये सुनहरा अवसर है। आईटीआई में इंजीनियरिंग ट्रेड्स में लड़कियों के दाखिला लेने पर सरकार उन्हें 500 रुपये हर महीने प्रोत्साहन के रूप में देगी। यह कदम सरकार की ओर से लड़कियों के इंजीनियरिंग ट्रेड में रुचि को बढ़ावा देने के लिए व बेहतरीन रोजगार मुहैय्या कराने के लिए उठाया गया है। इनमें इच्छुक विद्यार्थियों को ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। दाखिला प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारी वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें