जवाहर नवोदय विद्यालय कलोई में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे है। प्राचार्य आरआर तिवारी ने बताया कि कक्षा छह में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 9 सितंबर 2019 है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी जिला झज्जर के सरकारी/सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय में सत्र 2018-19 में कक्षा पांचवीं में पढ़ता हो और अभ्यर्थी ने कक्षा तीन व कक्षा चार किसी सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय से प्रत्येक पूरे शैक्षणिक सत्र में अध्ययन एवं उत्तीर्ण की हो। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को आह्वान किया है कि जो अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय की शर्तों को पूरा कर सकते वे अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक जवाहर नवोदय विद्यालय में संपर्क कर सकता है।