फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान प्रतिशत बढ़ाना प्रत्येक वोटर की जिम्मेदारी : सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा स्कूलों व कॉलेजों में विद्यार्थियों को पांच अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। सोमवार को रेडक्रास कंप्यूटर सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव देवेंद्र चहल ने कहा कि लोकतांत्रिक देशों में मतदाताओं की एक महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि युवा मतदाताओं को अपने गांव, शहर तथा आस-पास के मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करना चाहिए ताकि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित न रह जाऐ। उन्होंने कहा मतदान के प्रतिशत को बढ़ाना भी एक बड़ी जिम्मेदारी है। इससे लोकतंत्र को और मजबूत बनाया जा सके। इस मौके पर रेडक्रास सोसायटी के सहायक सचिव पवन कुमार, सहायक सुषमा रानी, हेल्थ एजुकेटर दीपक कुमार, प्राथमिक सहायता प्रवक्ता विनय कुमार, तरुण गर्ग, विनय कुमार, राहुल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें