फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाली महिलाओं का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेक्टर-2 के गौरीशंकर मंदिर सभागार में शिक्षक व हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज में विभिन्न् क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन सुशीला नवीन दीक्षित, बाबा रामदास चिल्ड्रन एजुकेशन सोसायटी, ब्रह्म सेवा समिति, जनता जनार्दन सेवा समिति, नवीन मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट, ब्रह्म समाज सेवा समिति द्वारा सयुंक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। इस दौरान दिनेश कौशिक, नरेश भारद्वाज, जयपाल दहिया, सतबीर सिंह, दिनेश खोखर, धनराज तहलान, कुसुमलता कौशिक भी मौजूद रहे। पूर्व प्राचार्य जयपाल दहिया द्वारा शिक्षक के महात्म्य व योग की महता पर प्रकाश डाला।
सतबीर दहिया, धनराज तेहलान, सत्यपाल सिंह, एनएस कपूर, महावीर जांगड़ा व विनोद गिरधर ने शिक्षक द्वारा जीवन में बदलाव और हिन्दी की वर्तमान अवस्था पर प्रकाश डाला। मंच संचालन कर रहे राजकुमार अरोड़ा गाइड ने किया। कार्यक्रम में विनोद कुमार व उनकी माता को जीवप्रेम के लिए सम्मानित किया गया। रेडक्रास से जुड़ी समाज के विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी मनोरंजक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में कुसुमलता कौशिक, दीक्षा रौनक, याना मुदगिल, विनायक मुदगिल, सविता, शिव कौशिक, महिला थाने से सरला देवी व उनकी टीम, डाॅ. अजीत, अनिता गौतम व उनकी की टीम, हरियाणवी संस्कृति को देश विदेश में बढ़ावा देने के लिए सेक्टर-9 से अंजू दहिया, रौनक स्पेशल स्कूल की वालंटियर दिव्या कौशिक, विनोद पंडित, माया, गंगा देवी, चांदो देवी, पूजा, रिहाशिका, सेक्टर-6 से सामाजिक कार्यकर्ता सीमा बंसल, मधु व बलविंद्र, समाजसेविका ललिता खत्री, क्लीन एंड ग्रीन से प्रदीप, संघर्षशील सेवा समिति से कर्मवीर, संजय, यशपाल राठी, रक्तदाता ग्रुप से रमन शर्मा व उनकी टीम को सम्मानित किया। वैश्य शिक्षण महिला कालेज की स्वयंसेविकओं ने सभी को पौधे भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें