बहादुरगढ़। सीआईए-2 पुलिस ने लाइनपार थाना क्षेत्र से एक युवक को अवैध हथियार और कारतूस समेत काबू किया है। उसके खिलाफ थाना लाइनपार शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। सीआईए टू बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक विवेक मलिक ने बताया कि मुख्य सिपाही नीरज की टीम ने एक युवक को सांखोल-बराही रोड के नजदीक से काबू किया है। युवक की मौके पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से देशी पिस्तौल व कारतूस बरामद हुआ। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान अंकित उर्फ मोटा निवासी आसौदा झज्जर के तौर पर की गई। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना लाइनपार में मामला दर्ज किया है। संवाद