फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डस्ट मैनेजमेंट पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य

Sat, 05 Oct 2024 05:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 55 : बाजार में दुकान पर रखा व्रतियों का सामान।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) के क्षेत्रीय अधिकारी कार्यालय की ओर से वीरवार को रिलायंस मेट टाउनशिप (एमईटी) में डस्ट पोर्टल पंजीकरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता एचएसपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी शक्ति सिंह ने की। उन्होंने बताया कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देशों के तहत निर्माणाधीन परियोजनाओं के लिए डस्ट मैनेजमेंट पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। झज्जर में करीब 120 इकाइयों ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है, लेकिन उन्होंने अपनी साइट का नियमित आडिट रिपोर्ट और फोटो अपलोड नहीं किए हैं। इसलिए एचएसपीसीबी ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान(ग्रेप) की पाबंदियों लागू होने से पहले सेमिनार के माध्यम से प्लाट धारकों को जागरूक किया है कि वे बोर्ड की किसी सख्त कार्रवाई करने से बचने के लिए डस्ट पोर्टल पर न केवल पंजीकरण करवाएं बल्कि नियमित रूप से आडिट रिपोर्ट और फोटो भी अपलोड जरूर करें। कार्यक्रम में डेंसो के अधिकारी प्रकाश ने सीएसआर गतिविधि के तहत पांच हजार जूट बैग वितरित करने की पहल शुरू की। इस गतिविधि के तहत यह संदेश दिया गया कि हमें प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग नहीं करना चाहिए। इस मौके पर सहायक पर्यावरण अभियंता अमित दहिया और सुधीर बलहारा, रिलायंस मेट पर्यावरण प्रभाग प्रमुख झज्जर से प्रीति सक्सेना, रिलायंस मेट झज्जर से उपाध्यक्ष राकेश सिन्हा, रिलायंस मेट झज्जर से सीएसआर विभागाध्यक्ष कर्नल रोमेल राजन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें