झज्जर। भट्टी गेट निवासी मुकेश, राजू, राजेंद्र गोयल, संतोष जैन ने बताया कि भट्टी गेट स्थित चौगाना माता के पास पानी की वाल लगा रखी है, जिसे हर रोज क्षेत्र में पानी की सप्लाई के लिए खोला और बंद किया जाता है। उस वाल से प्रतिदिन जितने समय पानी की सप्लाई जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाती है, उतने समय तक पानी व्यर्थ सड़क पर बहता रहता है। रोजाना सैकड़ों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। ऐसा ही एक वाल पुराने पीएनबी बैंक वाली गली में संतोष जैन की दुकान के सामने लगा है, जिससे बहुत ज्यादा सप्लाई के समय पानी सड़क पर बहता है। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से इसका स्थासी समाधान करना चाहिए। संवाद