फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: राधाष्टमी पर भक्ति में डूबा इस्कॉन मंदिर, श्रद्धालुओं ने किया संकीर्तन

Sun, 20 Sep 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। शहर स्थित इस्कॉन मंदिर में शनिवार को राधाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर की फूलों से आकर्षक सजावट की गई। सुबह से ही भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान राधारानी का विशेष महाभिषेक किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने हरिनाम संकीर्तन में भाग लिया और भजनों के माध्यम से राधारानी की आराधना की। मंदिर परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक प्रवचन भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। इस्कॉन बहादुरगढ़ की ओर से राधाष्टमी के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक जीवन और भक्ति मार्ग के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को विशेष प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर हरे कृष्ण, हरे कृष्ण के जयघोष से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर राधारानी का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें