फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लोहारहेड़ी के इकबाल का था में मिला शव

Sun, 19 Nov 2023 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए लोहारहेड़ी के निवासी इकबाल का शव पांच दिन बाद कई किलोमीटर दूर एनसीआर माइनर में मिला। हाथ पर गुदे हुए चित्र के आधार पर शिनाख्त हो पाई। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू करा दी है। युवक किन परिस्थितियों में डूबा, यह फिलहाल सवाल बना हुआ है। मामले में बादली थाना पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से असल कारणों का खुलासा हो सकेगा। इकबाल गत 12 नवंबर को घूमने के लिए घर से बाहर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद नहीं मिला तो पुलिस को मामले से अवगत कराया। इस संबंध में आसौदा थाने में 14 नवंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन

दरअसल, शुक्रवार को बादली क्षेत्र से गुजर रही एनसीआर माइनर में सड़ी गली अवस्था में शव मिला था। मौके पर शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में रखवा कर पहचान के प्रयास किए। इसी दौरान कुछ लोग शनिवार को अस्पताल में शिनाख्त करने के लिए पहुंचे। इस तरह से पहचान 30 वर्षीय इकबाल के रूप में हुई। शव सड़ी गली अवस्था में था, लेकिन हाथ पर गुदे हुए हनुमानजी के चित्र से शिनाख्त संभव हो सकी। लोहारहेड़ी का निवासी माइनर में शव मिलने की सूचना के साथ तलाश खत्म हो पाई। इकबाल की मौत डूबने से हुई या कोई और वजह रही, यह अभी जांच का विषय है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें